

क्या है जैमिनी विषाणु?
क्या है जैमिनी विषाणु?
जेमिनी रोग विषाणु के एक परिवार से आया है, जो पौधों में बीमारियों का कारण बनता है। यह रोग बहुत घातक होता हैं जो पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं।


जैमिनी विषाणु का पता कैसे लगाएं?
जैमिनी विषाणु का पता कैसे लगाएं?
जैमिनी विषाणु रोग के सामान्य लक्षण पीला मोजेक, पीला कर्लिंग, स्टंटिंग, छोटे धब्बे दिखाई देते है और पैदावार कम हो जाती है , प्रारंभिक चरण में लघु अंतराफलक और पोधो की वृद्धि का रुक जाना सबसे अधिक देखा जाता है।
यह रोग फैलता कैसे है?
यह रोग फैलता कैसे है?
यह विषाणु यांत्रिक तरीकों से प्रसारित नहीं होता है। यह कीड़ों द्वारा फैलता है। लीफ हॉपर ( टिड्डे ) और सफ़ेद मक्खी इस बीमारियों के फैलने के मुख्य कारण होते है|


सफ़ेद मक्खी इस बीमारी को कैसे संचारित करता है?
सफ़ेद मक्खी इस बीमारी को कैसे संचारित करता है?


यह कीट अपने 10-12 दिनों के जीवन काल मे रोग वाहक का कार्य करता हैं |
अधिकतर कौन सी फसलें प्रभावित होती हैं?
अधिकतर कौन सी फसलें प्रभावित होती हैं?
अधिकतर यह विषाणु सोयाबीन, कपास, आलू और टमाटर जैसी कई सब्जियों की फसलों को प्रभावित करता है|

__35415_1677489458.webp)


खेतों में जैमिनी विषाणु ( रोग ) को कैसे नियंत्रित करें?
खेतों में जैमिनी विषाणु ( रोग ) को कैसे नियंत्रित करें?
-
रोग प्रबंधन के लिए रोग प्रति-रोधी किस्मों को खेती मे शामिल करना चाहिए। और विषाणु मुक्त और रोग वाहक मुक्त वातावरण का चयन करना चाहिए |
-
खुले खेतों में युवा पौधों की सुरक्षा पोधो को जाल द्वारा ढक कर प्रदान की जा सकती है।
-
खुले खेतों में संक्रमित पौधों को निकाल कर नष्ट कर देना चाहिए , जिसे रोग वाहको का भी समाधान हो जाता हैं|
4.श्वेत मक्खी, लीफहॉपर्स ( टिड्डे )जो मुख्य रोग वाहक है इनके प्रबंधन के लिए अनुशंसित कीटनाशक का उपयोग भी जरुरी है।
5.वार्षिक फसलों के लिए दो से तीन महीने की अवधि में एक ही प्रकार की फसल नहीं लेना चाहिए इससे भी संक्रमण को कम करने में मदद मिलेगी|
6.रोग वाहक और रोग कारक के जीवन चक्र, वातावरण परिस्थिति और उपलब्द फसल प्रणाली के अनुसार एकीकृत कीट प्रबंधन अपनाया जाना चाहिए |




इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, हमें उम्मीद है कि आप लेख को पसंद करने के लिए ♡ के आइकन पर क्लिक करेंगे और लेख को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा करेंगे!
इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, हमें उम्मीद है कि आप लेख को पसंद करने के लिए ♡ के आइकन पर क्लिक करेंगे और लेख को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा करेंगे!