पीछे
विशेषज्ञ लेख
खरपतवार को प्रभावी ढंग से कैसे नियंत्रित करें

खरपतवार का क्या असर होता है:

खरपतवार का क्या असर होता है:

बागवानी में पौधों पर, खरपतवार कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नकारात्मक प्रभाव डालते हैं, जैसे उपज कम करना, उत्पादन लागत बढ़ाना, सिंचाई दक्षता कम करना, और किट खरपतवार पर आसानी से रह सकते है, खरपतवार से फसलों को उपलब्ध संसाधनों में कमी होती है जिसे विकास पर असर होता है जो सीधे तौर पर उसकी वृद्धि में बाधा डालते हैं। हालांकि, खरपतवार से नुकसान का परिमाण उसके प्रकार और घनत्व पर निर्भर करता है।

undefined

संपूर्ण खरपतवार प्रबंधन क्या हैः

संपूर्ण खरपतवार प्रबंधन क्या हैः

खरपतवार प्रबंधन के विभिन्न प्रकार हैं, जिनमें प्रति बंधक, सांस्कृतिक, यांत्रिक, जैविक और रासायनिक शामिल हैं। संपूर्ण या एकीकृत खरपतवार प्रबंधन (आईडब्लूएम) को एक ऐसी प्रणाली की आवश्यकता होती है, जो इन सभी प्रबंधन पद्धतियों को एकीकृत करती है। हालांकि, विभिन्न रणनीतियों को क्षेत्र की विशेषताओं के आधार पर चुना जाना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक रणनीति का प्रभाव स्थानीय पर्यावरणीय परिस्थितियों के आधार पर भिन्न हो सकता है। खरपतवार नियंत्रण की किसी एक विशेष विधि पर निर्भर होने के बजाय, एक आईडब्लूएम प्रणाली, विधियों के संयोजन का इस्तेमाल करना चाहिए। खरपतवारों के प्रबंधन के लिए आईडब्लूएम के उपयोग को सबसे प्रभावी तरीका बताया गया है।

बेहतर खरपतवार प्रबंधन के उपाय

बेहतर खरपतवार प्रबंधन के उपाय

  1. खरपतवार की पहचान करें: खरपतवार प्रबंधन का पहला उपाय खेत में मौजूद खरपतवारों की सही पहचान करना है। साथी किसानों या कृषि विज्ञान केंद्र और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों की मदद से खरपतवारों की पहचान की जा सकती है। सही प्रबंधन निर्णय लेने के लिए, वर्तमान खरपतवार के जीवन चक्र को जानना भी महत्वपूर्ण है।
  1. फूल आने से पहले खरपतवार नियंत्रण: फूल शुरू होने से पहले खरपतवारों को नियंत्रित करना बेहतर होता है। यदि खरपतवार फूल देना शुरू कर देते हैं तो उसके बीज फैल जाते हैं और अगले मौसम में, खरपतवारों को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
undefined
  1. खरपतवार प्रबंधन के लिए सही हर्बिसाइड्स (तृणमारक) का चयन करें:

सफल रासायनिक खरपतवार नियंत्रण के लिए रसायनों की उचित समझ की आवश्यकता होती है।

ए. पूर्व-आकस्मिक हर्बिसाइडस (तृणमारक) : आमतौर पर खरपतवार उगने से पहले हर्बिसाइडस का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कुछ हर्बिसाइड्स, जैसे कि एट्राज़ीन (उदाहरण एट्रैटाफ़) ब्रोडलीफ खरपतवार को खत्म करने में बहुत प्रभावी होते हैं, जबकि एलाक्लोर (उदाहरण लैस्सो) जैसे हर्बिसाइड घास के खरपतवारों के लिए ज्यादा प्रभावी होते हैं। जब पूर्व-प्रचलित हर्बीसाइड्स डाले जाते हैं, तो मिट्टी नम होनी चाहिए।

बी. खरपतवार उगने के बाद हर्बीसाइड का उपयोग :- खरपतवार के उगने के बाद ग्लाइफोसेट (राउंडअप) ग्लूफ़ोसिनेट (फेसिनेट), ग्रामोक्सोन (पैराक्वेट) जैसे हर्बिसाइड्स डाले जाते हैं। हर्बिसाइड के इस्तेमाल के समय खरपतवार को शुरुआती बढ़ते चरण में होना चाहिए खरपतवार के उपयोग के बाद बहाव( ड्रिफ्ट) से बचने के लिए हुड / कवर का उपयोग करें।

  1. जहा प्रभाव सब से अधिक हो हर्बिसाइड (एस) की सही मात्रा के साथ समान रूप से वेडाईसाइड्स लगाएं।

छिड़काव के पहले रसायन की जांच करें ताकि ये पता चले की रसायन की कितनी मात्रा आवश्यकता है। यदि स्प्रे सांद्रता( कंस्ट्रेशन) बहुत कम है तो खरपतवार पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है। हर्बिसाइड के छिड़काव के लिए केवल हर्बिसाइड नोजल (डब्ल्यूएफएन 40) का उपयोग करें।

undefined
undefined
  1. कृषि उपकरणों के माध्यम से खरपतवार के परिवहन से बचें: कटाई के उपकरण से कई हानिकारक खरपतवार एक खेत से दूसरे खेत में फैल सकते हैं। कृषि कार्य करते समय नए क्षेत्रों में उपयोग से पहले उपकरणों को साफ करना आवश्यक है।
  1. जुताई द्वारा खरपतवार नियंत्रण: जुताई द्वारा खरपतवार नियंत्रण: जुताई के बाद निकलने वाले खरपतवारों को वहां से हटाने और जड़ से उखाड़ने की अचूक प्रणाली का पालन करें। जब खरपतवार छोटे रहते हैं तो आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है, जब आवश्यक हो, तभी जुताई करें अन्यथा बार-बार जुताई करने से मिट्टी में दबे बीजों को सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने में मदद मिलेगी और वे अंकुरित होना शुरू कर सकते हैं।
  1. खरपतवार प्रबंधन के पारम्परिक तरीकों का पालन करें: कई पारम्परिक प्रथाओं जैसे रोपण, उर्वरक प्रयोग, सिंचाई आदि का सही उपयोग किया जाता है, जिससे खरपतवारों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। सिर्फ पारम्परिक प्रणाली से खरपतवारों को पूरी तरह नियंत्रित नहीं किया जा सकता है, लेकिन इससे खरपतवारों को कम करने में मदद तो मिलती ही है।

इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद, हमें उम्मीद है कि आप लेख को पसंद करने के लिए ♡ के आइकन पर क्लिक करेंगे और लेख को अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा करेंगे!

हमारा मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

चलते-फिरते फ़ार्म:हमारे ऐप के साथ कभी भी, कहीं भी वास्तविक बाजार की जानकारी पाए , वो भी अपनी भाषा में।।

google play button
app_download
stars अन्य मुफ्त सुविधाएँ stars
अभी ऐप डाउनलोड करें